बेरीनाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से संस्कृति संघ कुंज कार्यालय, बेरीनाग में एक दिवसीय युवा सम्मेलन एवं खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और संस्कृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, मंडल खो-खो, ताला-चाबी, अंताक्षरी और क्विज समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी प्रतियोगिता में तपेश्वर बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तपेश्वर ए की टीम दूसरे स्थान पर रही।
ताला-चाबी प्रतियोगिता में भगवाधारी दल ने प्रथम और जय भवानी दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आरएसएस विभाग प्रचारक वतन, जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, सुरेश डसीला, जीवन पंत, मनीष पंत, दीपक नेवलिया, दीपक धानिक, प्रदीप महरा, गंगा सिंह सामंत, धीरज रोतेला, योगेश महरा, प्रांजल कन्याल, हर्षित डसीला, सुमित चन्याल, रत्नाकर, कुलदीप बोहरा, मनीष रोतेला, हिमांशु उपाध्याय, कमल पांडे, निर्णायक मनोहर खाती और चंदन मेहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
