लाखामंडल आईटीआई जल्द होगा संचालित, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिया आश्वासन

विकासनगर। भाजपा से जुड़ी अभिनेत्री एवं लाखामंडल निवासी बचाना शर्मा ने मंगलवार को आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने विकासखंड चकराता के लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई को पुनः संचालित किए जाने की मांग उठाई।

बचाना शर्मा ने मंत्री को अवगत कराया कि लाखामंडल क्षेत्र में आईटीआई के बंद होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। संस्थान के बंद होने के कारण क्षेत्र के युवाओं को आईटीआई की पढ़ाई के लिए विकासनगर और देहरादून का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च वहन करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि लाखामंडल में आईटीआई दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में तकनीकी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

ज्ञापन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आश्वासन दिया कि लाखामंडल स्थित आईटीआई को जल्द ही पुनः संचालित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों और युवाओं में संस्थान के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->