उत्तराखंड: अक्टूबर में होगा अल्टीमेट MTB चैलेंज, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर दौड़ेंगे साइकिलिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज 2026’ का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाली यह चुनौती 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभागियों को करीब 700 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर साइकिलिंग करनी होगी।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट और UCI-लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्ट हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड को साहसिक एवं शीतकालीन पर्यटन के प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

मुक्तेश्वर से मसूरी तक प्रस्तावित रूट

प्रस्तावित रूट के अनुसार प्रतियोगिता नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होगी। इसके बाद साइकिलिस्ट बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी की पहाड़ियों से गुजरते हुए देहरादून जिले की मसूरी की पहाड़ियों में पहुंचकर सफर पूरा करेंगे। इस बार रूट में सामान्य सड़क मार्गों के साथ चुनिंदा ऑफ-रोड ट्रैक भी शामिल किए जाने की योजना है, जिससे प्रतियोगिता और चुनौतीपूर्ण होगी।

रूट की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, GMVN, KMVN और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम पूरे प्रस्तावित रूट का निरीक्षण करेगी। टीम चढ़ाई, तीखे मोड़, ऑफ-रोड ट्रैक और अन्य तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सों का जायजा लेगी।

विंटर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन विभाग का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड में

!-- Google tag (gtag.js) -->