एक किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.023 किलो अवैध चरस बरामद

एक किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.023 किलो अवैध चरस बरामद

किच्छा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1 किलो 23 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को सितारगंज रोड स्थित किच्छा हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा के कब्जे से 607 ग्राम तथा प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश के कब्जे से 416 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बंडिया भट्टा, किच्छा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल मानवेंद्र धोनी, विजय और दीपचंद लोहनी शामिल रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->