बाजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

25 हजार किलोग्राम लहन नष्ट, 310 लीटर कच्ची शराब बरामद

बाजपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में बाजपुर क्षेत्र के मसीत, कुईखेड़ी और जनता फार्म में संयुक्त टीमों ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र-4 बाजपुर, क्षेत्र-1 रुद्रपुर, क्षेत्र-3 काशीपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर संचालित सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

टीम ने अवैध कच्ची शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 25 हजार किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 310 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, बरामदगी और अवैध शराब निर्माण से जुड़े मामलों में नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

!-- Google tag (gtag.js) -->