25 से 29 जून तक कंडियाल गांव में होगी श्रीराम कथा, गोविंदाचार्य महाराज करेंगे कथा वाचन

 

25 से 29 जून तक कंडियाल गांव में होगी श्रीराम कथा, गोविंदाचार्य महाराज करेंगे कथा वाचन
आज तीसरी तैयारी बैठक संपन्न, गांव-गांव शुरू होगा प्रचार अभियान

उत्तरकाशी/लम्बगांव, 5 जून।
उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध सेम मुखेम क्षेत्र में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भगवान नागराजा की पावन भूमि पर आगामी 25 से 29 जून तक कंडियाल गांव में श्री 1008 जगद्गुरु गोविंदाचार्य महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कथा आयोजन को लेकर गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज कंडियाल गांव में हुकम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कथा आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया तथा आज से गांव-गांव प्रचार-प्रसार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संरक्षक मंडल एवं संयोजक मंडल का विस्तार करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साथ ही प्रचार-प्रसार टीम का गठन कर आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को सौंपी गईं।

इस अवसर पर उपली रमोली क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने तन, मन और धन से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, गुलाब सिंह कंडियाल, लोकपाल सिंह कंडियाल, मुख्य यजमान गजेंद्र सिंह कंडियाल, निर्मला देवी, मेघ सिंह बिष्ट, अभिषेक फूल सिंह बिष्ट, नरेंद्र चमोली, राधाकृष्ण डिमरी, भगवान सिंह कलूड़ा, चंद्रकला देवी, अतर सिंह चौहान, बिशन सिंह कैंतुरा, विजयपाल सिंह कैंतुरा, महावीर भंडारी, कुंवर सिंह, कृष्णा कैंतुरा, यशपाल सिंह कंडियाल, विजय सिंह, नारायण सिंह रावत, बलदेव सिंह, लाखी सिंह, कलम सिंह जरधारी, अब्बल सिंह रावत, कीर्ति पंवार, राजवीर कंडियाल, मोहन सिंह भंडारी, उत्तम सिंह कंडियाल, रोशन नौटियाल, शंकर रावत, धनपाल पंवार, खुशवीर रमोला, हेमराज बिष्ट, टीकम सिंह, अंकित कंडियाल, संवेद्र कंडियाल, पदम बिष्ट, गंगा नेगी, नैन सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, नरेंद्र कैंतुरा एवं हेमराज सिंह राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

भोजन प्रसादी की व्यवस्था जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार द्वारा की गई, जबकि मातृशक्ति ने भोजन सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बैठक के अंत में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

!-- Google tag (gtag.js) -->