बेरीनाग। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे तीसरे यात्री दल का चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह में पारंपरिक कुमाऊनी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में कर्मचारियों, स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों ने यात्रियों का फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा धारण कर कुमाऊनी भाषा में शिव भजन और लोकगीत ‘चाँचरी’ प्रस्तुत किए, जिससे यात्रियों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया गया। स्वागत समारोह का भावपूर्ण माहौल यात्रियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
यात्रियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दीप पपनै, भीम सिंह, कूपर, रवीन्द्र अधिकारी, लाल सिंह, धन सिंह, प्रकाश राम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
लखपति दीदी सम्मेलन: 160 महिलाओं और 20 लखपति दीदियों को किया सम्मानित
बेरीनाग। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह, बेरीनाग में महिला मोर्चा की ओर से ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय सशक्तिकरण, बचत, उद्यमिता और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता एवं दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता ने महिलाओं से स्थानीय उत्पादों के निर्माण, मूल्य संवर्धन और विपणन के माध्यम से आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना है।
सम्मेलन में सफल लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रियंका पंत ने बताया कि गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 160 महिलाओं तथा 20 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, कार्यक्रम संयोजक प्रियंका पंत, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हिना पंत, नीरु कार्की, सुमन आर्य, दीपा देवी, रेनुका धानिक, मंजू बाफिला, नीता बाफिला, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।