निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं पर अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

क्रेशर प्लांट में मिलीं गंभीर खामियां, एडीएम ने बैठाई संयुक्त जांच

निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं पर अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रुद्रप्रयाग, 24 जुलाई। जनपद के पोंडार-मानसूना क्षेत्र स्थित क्रेशर प्लांट के निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद प्रशासन ने मामले की संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार ऊखीमठ एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ क्रेशर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में विभिन्न स्तरों पर कई कमियां एवं संभावित नियमों के उल्लंघन के संकेत सामने आए। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने का निर्णय लिया है।

एडीएम ने ज्येष्ठ खान अधिकारी रुद्रप्रयाग, तहसीलदार ऊखीमठ एवं खान निरीक्षक को संयुक्त रूप से क्रेशर प्लांट से संबंधित सभी बिंदुओं की जांच कर नियमानुसार विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को जनपद में खनन गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नियमों के अनुपालन को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

!-- Google tag (gtag.js) -->