श्रीकोट में राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह ने किया पौधरोपण पितृवन अभियान के तहत फलदार पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प

नई टिहरी। चम्बा विकासखंड के ग्राम श्रीकोट में राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम समाज की भूमि पर पितृवन अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष एवं पितृवन अभियान के प्रेरणास्रोत सुशील बहुगुणा ने कहा कि पितृवन केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों और पूर्वजों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा का भाव है। यदि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प ले, तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गांवों में फलदार वृक्षों की संख्या भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर लगाए गए पौधे पूरे गांव की साझा धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी पूरे ग्राम समाज की है। पितृवन अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पूर्वजों के सम्मान और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि उनके द्वारा रोपे गए फलदार पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी और उन्हें संरक्षित कर वृक्ष का रूप देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनिता पंवार, गुड्डी देवी, ममता देवी, छटांकी देवी, पूलमा देवी, जलमा देवी, कमली देवी, रंजनी देवी, अमला देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी सहित संस्था की लक्ष्मी एवं राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

!-- Google tag (gtag.js) -->