कांवड़ मेला : डीएम और एसएसपी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर परखी तैयारियां

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

नई टिहरी। कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों एवं अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका सभागार, मुनिकीरेती में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकी पुल, मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र, रामझूला पुल एवं बजरंग सेतु सहित प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रामझूला पुल को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। अधिकारियों ने पुलिस एवं एसडीआरएफ की तैनाती, घाटों की सुरक्षा, शौचालय, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने, गंगा के जलस्तर की निरंतर निगरानी करने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में समय से चेतावनी प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ड्यूटी स्थलों पर कार्मिकों की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित करने तथा पुलों पर किसी भी प्रकार की क्षति होने पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

उन्होंने लक्ष्मण झूला, जानकी सेतु एवं बजरंग सेतु पर समय से व्यू-कटर लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को पुलों पर रुककर फोटो एवं वीडियो बनाने से रोका जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे और आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी बैरिकेडिंग, नियमित साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ढालवाला, चन्द्रभागा एवं मुनिकीरेती स्थित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग रेट सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करने और पार्किंग पर्ची पर पार्किंग स्थल का नाम एवं संपर्क नंबर अंकित करने को कहा। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती को कांवड़ यात्रा मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट टॉयलेट, मोबाइल टॉयलेट एवं पिंक टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

भद्रकाली क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली एलईडी स्क्रीन को आई-लेवल पर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को यातायात रूट प्लान, मौसम संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने भद्रकाली में निर्माणाधीन पुलिस बैरक का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को रैन बसेरा संचालित अवस्था में रखने, प्रमुख स्थलों पर साइनेज लगाने, खोया-पाया केंद्र स्थापित करने एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पूर्व अनुभवों के आधार पर समय से पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

नगर पालिका सभागार, मुनिकीरेती में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व वर्षों के अनुभवों से सीख लेते हुए यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को कंट्रोल रूम स्थापित कर 24×7 कार्मिकों की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।

बैठक में स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, यातायात एवं परिवहन प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्य सुरक्षा, होटल एवं ढाबों में साफ-सफाई, रेट सूची का अनिवार्य प्रदर्शन, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, नगर पालिका मुनिकीरेती एवं नगर पंचायत तपोवन को कांवड़ क्षेत्र में स्थित विद्युत पोल, स्ट्रीट लाइट पोल एवं अन्य संरचनाओं की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों एवं टावरों की बैरिकेडिंग तथा प्रत्येक विद्युत पोल का सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा।

सिंचाई विभाग को सभी घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच, वन विभाग को यात्रा मार्ग में बाधक पेड़ों की समयबद्ध लॉपिंग-चॉपिंग तथा नीर वाटर फॉल को कांवड़ मेले के दौरान अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का नियमित निरीक्षण करने तथा रेट सूची प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने एवं अग्निशमन विभाग को सभी उपकरणों को पूर्णतः क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी को कांवड़ यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस तैनाती के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने, आवश्यक स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने एवं यात्रा अवधि में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो आश्रम एवं स्वयंसेवी संस्थाएं स्वास्थ्य शिविर लगाना चाहती हैं, उनके साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन तथा पार्किंग स्थलों एवं घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए क्यूआरटी की सक्रिय तैनाती भी रहेगी। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए तैयार किए गए यातायात एवं ट्रैफिक प्लान की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती प्रदीप चौहान, अधिशासी अधिकारी तपोवन एवं मुनिकीरेती, ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेश लांबा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->