75 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2,000 किलो लहन नष्ट; एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त

नानकमत्ता। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में क्षेत्र-02 खटीमा की आबकारी टीम ने नानकमत्ता क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कच्ची खमरिया गांव में नाले के किनारे संचालित दो अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। तलाशी के दौरान यहां से करीब 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 2,000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।

वहीं, आबकारी टीम ने सिसईखेड़ा, नानकमत्ता में भी दबिश दी। इस दौरान पप्पू सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी सिसईखेड़ा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस तरह दोनों कार्रवाई में कुल 75 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 खटीमा बृजेश जोशी के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ द्वारा की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ समूल विनिष्टीकरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

📍 स्थान: नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर
🚨 कार्रवाई: 2 अवैध भट्टियां ध्वस्त
🍶 बरामदगी: 75 लीटर कच्ची शराब
🛢️ नष्ट किया गया: 2,000 किलो लहन
👮 गिरफ्तारी: 1 आरोपी

#Nanakamtta #NanakmattaNews #UdhamSinghNagar #ExciseDepartment #UttarakhandNews #BreakingNews #IllegalLiquor #ExciseAction #उत्तराखंड_समाचार #नानकमत्ता #ऊधमसिंहनगर #आबकारी_विभाग

!-- Google tag (gtag.js) -->