33वां जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न, खेल प्रतियोगिताओं और लोक संस्कृति ने बांधा समां

विकासनगर। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी केदार सिंह खेल मैदान, नागथात में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जौनसार-बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति, खत बहलाड द्वारा आयोजित 33वें जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन हो गया। महोत्सव में क्षेत्र की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

महोत्सव के दौरान आयोजित वॉलीबॉल ग्राम स्तरीय प्रतियोगिता में ग्राम मद्रंसू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखवाड़ को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

कबड्डी ओपन लीग में जौनसार टाइटंस ने प्रथम तथा चौहान टाइटंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गांव स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भंजरा की टीम विजेता रही, जबकि टीमरा की टीम उपविजेता बनी।

कैरम डबल्स प्रतियोगिता में कुलदीप तोमर (लोहारना) एवं मनोज लारा (सिला) की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मनोज लाच्छा और भरत सिला की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। कैरम सिंगल्स में मनोज सिला विजेता तथा अरविंद सिला उपविजेता रहे।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जंगाबाजी नृत्य में नरेन्द्र एंड पार्टी, मसराड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्याम सिंह एंड पार्टी, बहलाड दूसरे स्थान पर रही। रासौ नृत्य प्रतियोगिता में बबीता एवं उनकी टीम (बाढ़ो) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राधा एंड पार्टी (बाढ़ो) दूसरे स्थान पर रही।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिल डाबरा ने प्रथम, कार्तिक रखटाड़ ने द्वितीय तथा अभिषेक डाबरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी इंदर सिंह नेगी एवं पूरण सिंह चौहान ने किया। समापन समारोह में खत बहलाड के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, खत स्याणा गजेंद्र चौहान, समिति अध्यक्ष नरेश चौहान, संरक्षक खुशीराम जोशी, सचिव नरेन्द्र तोमर, क्रीड़ाध्यक्ष कृष्ण दत्त उनियाल, उपाध्यक्ष जयपाल तोमर, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तोमर, सुंदर नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

!-- Google tag (gtag.js) -->