रुड़की में ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में भीषण आग, उर्स के बीच मची अफरातफरी

रुड़की में ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में भीषण आग, उर्स के बीच मची अफरातफरी

रुड़की। साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच रुड़की में ज्वैलरी और खिलौनों की दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। उर्स के चलते क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दुकानदारों की मौजूदगी के कारण स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

!-- Google tag (gtag.js) -->