विकासनगर में प्रदेश सरकार और नैनीताल एसपी के पुतले फूंके, कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन

विकासनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून ने प्रदेश सरकार और नैनीताल एसपी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन से जुलूस निकाला और गली चौक पहुंचकर प्रदेश सरकार एवं नैनीताल एसपी के पुतलों का दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की शपथ लेने वाली सरकारी मशीनरी का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे।

पूर्व मंत्री नवप्रभात ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और अब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता तथा विपक्ष को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बॉबी नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, विपुल जैन, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पवार, जिला महासचिव राजीव शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बिना चौहान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित रमोला, शशांक शर्मा, सलीम, वाजिद अली, सोमेंद्र टंडन, भुवन पंत, राजेंद्र बिंजोला, हरीश ग्रोवर, समीर अंसारी, बेली राम, आनोद वर्मा, सुरेश राणा, गौरव शर्मा, रणबीर शर्मा, अमित शर्मा, निरंकार शर्मा, ठाकुर, फुरकान, वैभव गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->