देवीधार में निर्माणाधीन रास्ते का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण

देवीधार में निर्माणाधीन रास्ते का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों ने जताई खुशी, बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी

उत्तरकाशी/डुण्डा। विकासखंड डुण्डा की धनारी पट्टी के ग्राम उदालका स्थित देवीधार में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने निर्माणाधीन रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद लोगों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली।

बताया गया कि देवीधार में रास्ते की स्थिति लंबे समय से खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार के प्रयासों से रास्ते के निर्माण एवं सुधार का कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों में बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

निर्माणाधीन रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि खराब रास्ते के कारण रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने से अब समस्या के समाधान की उम्मीद है। उन्होंने रास्ते का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी भी ली। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर गति देने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और ग्रामीणों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

!-- Google tag (gtag.js) -->