विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, कर्मचारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

पुरोला, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पुरोला तहसील सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बीएलओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षकों ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची तक के अभिलेखों के गहन परीक्षण, त्रुटियों के संशोधन, नए नामों के नामांकन तथा नियमानुसार शुद्धिकरण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले गणना प्रपत्रों, उनके डिजिटल सत्यापन, ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण एवं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों को सरल तरीके से समझाया। साथ ही विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में बताया गया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए बीएलओ एप, वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) तथा भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। इन माध्यमों पर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया उपलब्ध है।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय से खुशपाल सिंह भंडारी, ज्योति राणा, ओम प्रकाश नेगी, मनोज सेमवाल, अनुज रावत, बीरेंद्र कुमार, वीरेश कुमार, सुभाष सहित विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->