पदोन्नति के बाद टिहरी स्थानांतरण पर एएसपी अमित कुमार सैनी को दी भावभीनी विदाई
हल्द्वानी। पदोन्नति के बाद जनपद टिहरी स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के सम्मान में नैनीताल पुलिस की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के नैनीताल जनपद में कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनी ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की।
अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ ही रामनगर तथा सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
विदाई समारोह में नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
