प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नागराज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजा-हवन

प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना

पुरोला, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पुरोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने नागराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान नागराज की पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, रमेश बिजलवान, ओमप्रकाश नौडियाल, बृजमोहन चौहान, शीशपाल रावत, मदन नेगी, गोविंदराम नौटियाल, जयवीर रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: पुरोला के नागराज मंदिर में हवन करते भाजपा कार्यकर्ता।

!-- Google tag (gtag.js) -->