हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क पर आया मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया, जिससे जाम की स्थिति न बने।

मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया। इसके साथ ही मार्ग पर फंसे वाहन चालक और यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मौके पर प्रभावी यातायात प्रबंधन के चलते स्थिति सामान्य हो गई।

!-- Google tag (gtag.js) -->