सेम मुखेम धाम क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में, तीसरी बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां

25 से 29 जून तक होगी श्रीराम कथा, जगद्गुरु गोविंदाचार्य महाराज करेंगे कथा वाचन

सेम मुखेम धाम क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में, तीसरी बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां

उत्तरकाशी/लम्बगांव, 6 जून (चंद्रप्रकाश बहुगुणा)। उत्तराखंड के पंचम धाम के रूप में विख्यात सेम मुखेम धाम क्षेत्र में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कथा आयोजन को लेकर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कंडियाल में हुकम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में तीसरी बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 जून से 29 जून तक कंडियाल गांव में श्री 1008 जगद्गुरु गोविंदाचार्य महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान संरक्षक मंडल एवं संयोजक मंडल का विस्तार किया गया तथा प्रचार-प्रसार समिति का गठन कर विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपली रमोली क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने तन, मन और धन से आयोजन में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, गुलाब सिंह कंडियाल, लोकपाल सिंह कंडियाल, मुख्य यजमान गजेंद्र सिंह कंडियाल, निर्मला देवी, मेघ सिंह बिष्ट, अभिषेक फूल सिंह बिष्ट, नरेंद्र चमोली, राधाकृष्ण डिमरी, भगवान सिंह कलूड़ा, चंद्रकला देवी, अतर सिंह चौहान, बिशन सिंह कैंतुरा, विजयपाल सिंह कैंतुरा, महावीर भंडारी, कृष्णा कैंतुरा, यशपाल सिंह कंडियाल, नारायण सिंह रावत, बलदेव सिंह, लाखी सिंह, कलम सिंह जरधारी, कीर्ति पंवार, राजवीर कंडियाल, मोहन सिंह भंडारी, उत्तम सिंह कंडियाल, रोशन नौटियाल, शंकर रावत, धनपाल पंवार, खुशवीर रमोला, हेमराज बिष्ट, टीकम सिंह, अंकित कंडियाल, संवेद्र कंडियाल, पदम बिष्ट, गंगा नेगी, नैन सिंह, नरेंद्र कैंतुरा, हेमराज सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक उपरांत भोजन प्रसादी की व्यवस्था जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार द्वारा की गई, जबकि मातृशक्ति ने सेवा भाव से भोजन वितरण का दायित्व निभाया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करें तथा आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।संभावित हेडिंग:
“सेम मुखेम धाम क्षेत्र में गूंजेगी रामकथा, 25 जून से जगद्गुरु गोविंदाचार्य महाराज सुनाएंगे कथा”

!-- Google tag (gtag.js) -->