भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा, कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर मनाई खुशी

नई टिहरी: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय रावत के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रावत के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है और पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष के एक साल के सफल कार्यकाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली। जिले के 9 में से 8 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के बने हैं, जो संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रतिनिधि चुने गए हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार जिले में इतने बड़े स्तर पर पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है।

रावत ने कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। वर्ष 2026 को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से इस बार जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय हासिल करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र की Narendra Modi सरकार और राज्य की Pushkar Singh Dhami सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला मखलोगा, डॉ. प्रमोद उनियाल, निहाल सिंह नेगी, जगदंबा रतूड़ी, जयेंद्र पंवार, अजयपाल नेगी, तौफिक अहमद, हीरा नेगी, रविंद्र चौहान और किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव परमवीर पंवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->