विकासनगर में स्मैक और ड्रग्स के खिलाफ जोरदार जन-जागरूकता अभियान

विकासनगर, गुरुवार।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात के नेतृत्व में विकासनगर के मुख्य बाजार में स्मैक और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना और नशा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना है।

अभियान के दौरान नवप्रभात ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने कई परिवारों को प्रभावित किया है और समाज की जड़ों को कमजोर किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा, “नशा बेचने वाले समाज के हित के बारे में नहीं सोचते। हमारी युवा पीढ़ी को समझना होगा कि नशे के सौदागर उनके भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।”

नवप्रभात ने शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र से स्मैक और अन्य ड्रग्स का पूरी तरह उन्मूलन नहीं हो जाता। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश सचिव विकास शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पीसीसी सदस्य संजय जैन, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, आशीष पुंडीर, शमी प्रकाश, बलजीत सिंह, जावेद खान, मुनीर अहमद, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, अजमेर राठौर, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद, नीरज रोहिल्ला, अभिषेक चौहान, विजय चौहान, सुनील राणा, सदाकत अली, साजिद अहमद, सुबोध वर्मा, रवि प्रकाश, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तदडियाल, सुभाष चंदेल, संजीव कुमार, भारत कालरा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

गौरतलब है कि यह अभियान कांग्रेस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें पहले भी अधिवक्ताओं और विभिन्न समुदायों का समर्थन मिल चुका है।

स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें।

!-- Google tag (gtag.js) -->