प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर एसएसपी ने बढ़ाया उत्साह, व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाइन चंबा का विस्तृत निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणाधीन 60 नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों की प्रशिक्षण प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरक्षियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस बल की नींव होती है, इसलिए इसे पूर्ण अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का भी बारीकी से जायजा लिया। आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन चंबा में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे पुलिस कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, अपर उपनिरीक्षक लाइन मेजर रतन सिंह, स्टोर मोहर्रिर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->