रुड़की में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस जांच के दौरान बिहार निवासी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया, जो रुड़की स्थित अलीशान होटल में जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। आरोपी पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज बनाने का आरोप है।

मौके से बरामद सामग्री में 45 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 6 आधार कार्ड, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, विभिन्न विभागों की 7 मोहरें तथा मानवाधिकार आयोग का एक फर्जी पहचान पत्र शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस प्रकरण के पीछे कोई संगठित गिरोह या बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टैग:
#रुड़की #पिरानकलियर #हरिद्वारपुलिस #फर्जी_दस्तावेज #जन्मप्रमाणपत्र #आधारकार्ड #उत्तराखंडक्राइम #सत्यापनअभियान

!-- Google tag (gtag.js) -->