चिन्यालीसौड़ इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल, वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरे रंग

वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र समारोह का भव्य आयोजन
चिन्यालीसौड़ स्थित पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों एवं नाट्य मंचन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सुंदर नौटियाल (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है।
विशिष्ट अतिथि रणवीर महंत एवं मनोज कोहली ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में गोपाल सिंह रावत, सुभाष नौटियाल, जीत लाल, विजय बडोनी, मनीष कुकरेती, बलवीर सिंह बिष्ट, मालवंती रमोला, विशन कोटवाल, राजीव नयन नौटियाल, हरीश थपलियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं पुरातन छात्रों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
समारोह ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि वर्तमान छात्रों को नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान

!-- Google tag (gtag.js) -->