उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026
“जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी द्वारा विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनपद भर में दूसरे दिन भी विभिन्न जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्षयरोग (टीबी) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजार मार्गों से गुजरते हुए पुनः कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।
इसके पश्चात राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बी.एस. रावत ने जनपद में 100 दिवसीय सघन क्षयरोग उन्मूलन अभियान का भी शुभारंभ किया। साथ ही टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 125 ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने बताया कि विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर सभी ब्लॉकों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम
