डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 विशेष शिविरों के माध्यम से 3,447 दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

जिलाधिकारी सविन बंसलके निर्देशन में जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष शिविरों का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चलाया गया।

अभियान का समापन विकासखंड कालसी के सहिया स्थित सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर के साथ हुआ, जहां 657 लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

             

विभिन्न क्षेत्रों में लाभार्थियों की संख्या

जनपद के छह विकासखंडों, नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित कुल 9 शिविरों के माध्यम से 3,447 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें—

  • रायपुर: 297
  • सहसपुर: 693
  • विकासनगर: 103
  • डोईवाला: 709
  • नगर पालिका मसूरी: 241
  • नगर निगम ऋषिकेश: 433
  • कालसी (सहिया): 657
  • लाखामंडल: 107
  • त्यूणी एवं कनासर: 237

लाभार्थियों को बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, कमोड चेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, कमर बेल्ट एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाना है।

लाभार्थियों ने सरकार एवं जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शिविर में बीडीओ कालसी जगत सिंह, प्रबंधक अनिल तोमर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह, डीडीआरसी देहरादून से कपिल पुनिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 9 शिविर आयोजित कर मात्र 30 दिनों के भीतर पात्र लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही बताया कि देहरादून स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में सप्ताह के सातों दिन सहायक उपकरण वितरण की सुविधा उपलब्ध है। पात्र लाभार्थियों को मासिक आय प्रमाण पत्र एवं ग्राम प्रधान/पार्षद से प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

— जिला सूचना कार्यालय, देहरादून

!-- Google tag (gtag.js) -->